फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 thousand prize crooks arrested in police encounter Deoria

यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

Sat, 28 Nov 2020 07:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crooks arrested in police encounter Deoria
पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश । - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर नकटा नाला के समीप शनिवार की शाम को पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें 25 हजार का इनामी एक बदमाश एकलाख वारसी को बाएं पैर में गोली लग गई और वह बाइक से गिर गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घटना में पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसपी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पिछले दिनों गौरी बाजार क्षेत्र में हुए लूट एवं हत्याकांड में शामिल दो 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाशों की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश सिरजम चौराहे के समीप देखे गए हैं। सूचना पर जनपद की एसओजी व पुलिस टीम सिरजम पहुंची और घेरेबंदी करनी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने उनका पीछा किया और गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर नकटा नाला के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर बदमाशों एवं पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

25 thousand prize crooks arrested in police encounter Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

इसमें एकलाख वारसी पुत्र हसमुद्दीन शेख निवासी भरवलिया थाना रामपुर कारखाना के बाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने उसके बाद उसे धर दबोचा। दोनों तरफ से की गई फायरिंग में एसओजी टीम के एक सिपाही धनंजय श्रीवास्तव भी घायल हो गए।

मौके से एक बदमाश भोलू फरार होने में कामयाब हो गया। उधर, शाम को घायल बदमाश और सिपाही धनंजय को लेकर पुलिस जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंची। सूचना मिलने पर एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या एवं लूट में शामिल रहा है घायल बदमाश
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दोनो घायलों को देखा। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया बदमाश एकलाख वारसी 18 नवंबर को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सर्वेश्वर पटेल हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसके पैर में गोली लगी है और एसओजी के सिपाही धनंजय भी घायल हैं।

बदमाश पर पुलिस ने 26 नवंबर को ही 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पांच अन्य बदमाश पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। उन्हें 23 नवंबर को जेल भेजा गया था। उन्होंने बताया कि घायल एकलाख के फरार हुए साथी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरक्षी को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है। उपचार के बाद बदमाश के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed