फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 thousand people got vaccine of Covid in Gorakhpur

कोरोना टीकाकरण: गोरखपुर में बढ़ा टीकाकरण का ग्रॉफ, 25 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया टीका

Wed, 07 Jul 2021 09:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 09:01 AM IST
सार

वैक्सीन की कमी दूर होते ही लोग टीकाकरण के लिए आगे आने लगे। 19076 को पहली व 6051 को दी गई दूसरी डोज।

विज्ञापन
25 thousand people got vaccine of Covid in Gorakhpur
जिला अस्पताल में वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में वैक्सीन मिलने के बाद कोविड टीकाकरण का ग्रॉफ पिछले दो दिनों के अंदर बढ़ गया है। जहां पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन पांच से सात हजार लोगों को टीका लग रहा था। वहीं, दो दिनों के अंदर 50 हजार से अधिक लोगों को टीका लग गया है। मंगलवार को 25127 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इसमें 19076 को पहली और 6051 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार से क्लस्टर अभियान की शुरुआत दोबारा की गई है। इसका यह है कि सोमवार को 25 हजार से अधिक लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। दूसरे दिन मंगलवार को भी यह संख्या 25 हजार के पार रही है। 
विज्ञापन


क्लस्टर महाअभियान के तहत हर बूथों पर भीड़ रही। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। अभी सात ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान शुरू किया गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद अन्य ब्लॉकों में भी अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही है। इसका भी असर देखने को मिल रहा है। अब गांव के बूथों पर भी लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed