{"_id":"5f85a2ed015f6f7ad656abda","slug":"24-found-corona-positive-including-two-employees-of-sant-kabir-nagar-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर बीएसए कार्यालय के दो कर्मी समेत 24 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 170","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर बीएसए कार्यालय के दो कर्मी समेत 24 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 170
Tue, 13 Oct 2020 06:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में बीएसए कार्यालय के दो कर्मी समेत 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2812 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें बीएसए कार्यालय के दो कर्मी भी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, बघौली क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में चार, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक व अन्य जनपद के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2812 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 170 एक्टिव केस है। 2602 लोग ठीक हो चुके हैं। 1812 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3402 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन