फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   234 people of the city raised objection in OBC rapid survey

Gorakhpur: ओबीसी रैपिड सर्वे में शहर के 234 लोगों ने जताई आपत्ति, निस्तारण में जुटा नगर निगम प्रशासन

Fri, 11 Nov 2022 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Nov 2022 03:31 PM IST
सार

नगर निगम को ओबीसी रैपिड सर्वे संबंधी इतनी ज्यादा आपत्तियां आने की उम्मीद नहीं थी। आपत्तियों के निर्धारण के लिए अंतिम तारीख 10 नवंबर निर्धारित की गई थी। आपत्तियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इसमें दो तीन दिन और लगने की संभावना है।

विज्ञापन
234 people of the city raised objection in OBC rapid survey
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के लिए कराए गए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के रैपिड सर्वे को लेकर शहर के 234 लोगों ने आपत्ति जताई है। आपत्तियों में करीब-करीब सभी मामले सर्वे में ओबीसी की संख्या वास्तविक से कम या ज्यादा होने संबंधी है।

विज्ञापन


दरअसल नगर निगम द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग की संख्या की गणना को लेकर रैपिड सर्वे किया गया है। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन द्वारा विज्ञापन प्रकाशित कर आपत्तियां भी मांगी गई हैं। अंतिम दिन तक कुल 234 लोगों ने आपत्तियां दाखिल की।
विज्ञापन


दिलेजाकपुर के रमन्जय ने आरोप लगाया कि ज्योतिबा फुले नगर (पूर्व में दिलेजाकपुर) में पिछड़ा वर्ग की आबादी करीब 10 हजार है, लेकिन मात्र 2642 दर्शाया गया है। इसी तरह की कई लोगों की आपत्तियां आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आपत्तियों के निस्तारण में लगेंगे दो-तीन दिन

नगर निगम को ओबीसी रैपिड सर्वे संबंधी इतनी ज्यादा आपत्तियां आने की उम्मीद नहीं थी। आपत्तियों के निर्धारण के लिए अंतिम तारीख 10 नवंबर निर्धारित की गई थी। आपत्तियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इसमें दो तीन दिन और लगने की संभावना है।

उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि ओबीसी रैपिड सर्वे के खिलाफ कुल 234 आपत्तियां आईं हैं। दो दिन में इनका निस्तारण कर लिया जाएगा।

चक्रानुक्रम के अनुसार होगा आरक्षण
इस बार नगर निगम के विभिन्न वार्डों का आरक्षण चक्रानुक्रम तरीके से होगा। इसके तहत पिछली बार जो वार्ड अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या सामान्य रहा है तो इस बार यह बदल जाएगा।
 

जाति महिला पुरुष कुल
अनुसूचित जाति 3 5 8
अन्य पिछड़ा वर्ग 7 14  21
सामान्य 17 34 51

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed