{"_id":"6ae43e56a1acee6d970dab2e","slug":"22-year-old-cloth-merchant-dies-in-truck-collision-while-travelling-to-city-from-ramnagar-karjaha-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय कपड़ा कारोबारी की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Fri, 30 Oct 2026 12:21 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:21 PM IST
सार
विवेक दो भाइयों में बड़े थे। विकास भारती चौराहे पर उनकी कपड़े की दुकान थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मृतक विवेक निषाद
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर केसरवानी पेट्रोल पंप के पास बीती रात ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी विवेक निषाद की मौत हो गई। वह पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह, तुर्रा बाजार के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, विवेक निषाद बीती रात करीब नौ बजे रामनगर कड़जहा की ओर से शहर जा रहे थे। इसी दौरान केसरवानी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक सड़क पर मुड़ रहा था। तभी विवेक की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पीआरबी टीम और संबंधित हल्का दरोगा मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल विवेक को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि विवेक दो भाइयों में बड़े थे। विकास भारती चौराहे पर उनकी कपड़े की दुकान थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।