{"_id":"5f43b3818ebc3e4143256f69","slug":"22-new-corona-positives-got-including-advocates-and-three-health-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: संतकबीरनगर में अधिवक्ता और तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 22 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: संतकबीरनगर में अधिवक्ता और तीन स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 22 नए कोरोना पॉजिटिव
Mon, 24 Aug 2020 06:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में सोमवार को आई रिपोर्ट में अधिवक्ता और तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। अब तक 1784 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 18 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एआरटीओ कार्यालय के एक अधिवक्ता और तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में पांच और नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में आठ लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1784 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 18 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 254 लोग एक्टिव है। 1512 लोग ठीक हो चुके है। 1115 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2458 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।