फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2100 couples will tie knot together

एक साथ दांपत्य बंधन में बधेंगे 2100 जोड़े

Tue, 21 Sep 2021 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
2100 couples will tie knot together
एक साथ दांपत्य बंधन में बधेंगे 2100 जोड़े
विज्ञापन

गोरखपुर। 20 नवंबर को कुशीनगर में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह में इस बार 2100 जोड़े एक साथ दांपत्य बंधन में बधेंगे। उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा के निर्देश पर सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण भी शुरू है। इन दोनों योजनाओं में तेजी लाने के लिए बाकायदा रोस्टर बनाकर 23 सितंबर से पंजीकरण अभियान प्रत्येक ब्लॉक में शुरू किया जा रहा है।
उप श्रमायुक्त अमित कुमार ने ज्यादा से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि इस बार मंडल स्तर पर 2100 सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य है। इसके अलावा सामूहिक विवाह से संबंधित पंजीयन का कार्य सीएससी सेंटर के माध्यम से समस्त ब्लॉकों पर किया जा रहा है। ऐसे श्रमिक जो सामूहिक विवाह में पंजीयन के लिए इच्छुक है, अपने क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक पर पहुंच कर सीएससी के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन

यहां लगेंगे कैंप
चरगांवा, भटहट और खोराबार में विनय कुमार की अगुवाई में और 23, 25, 30 सितंबर को ब्रह्मपुर और सरदारनगर में अतुल कुमार विश्वकर्मा की अगुवाई में 24 और 27 सितंबर को कैंप लगेगा। सहजनवां, पिपरौली और पाली में सुधीर प्रसाद की अगुवाई में 25, 28 सितंबर और चार अक्तूबर को कैंप लगेगा। खजनी और बेलघाट में अमित मिश्रा की अगुवाई में 29 सितंबर और एक अक्तूबर को कैंप लगेगा। कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया, भरोहियां में विशाल कुमार की अगुवाई में 25, 27 और 30 सितंबर को कैंप लगेगा। बांसगांव, कौड़ीराम और गगहा में अमित सिंह की अगुवाई में चार, पांच और छह अक्तूबर को कैंप लगेगा। इसी तरह गोला, बड़हलगंज और उरुवा में 28, 30 सितंबर और चार अक्तूबर को कैंप घनश्याम ओझा के निर्देशन में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed