{"_id":"5fcf943b8ebc3ef0aa0df481","slug":"202-people-arrested-including-former-mp-and-former-mla-for-bharat-band-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद को लेकर सड़क पर उतरे पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, पुलिस ने 202 लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद को लेकर सड़क पर उतरे पूर्व सांसद और पूर्व विधायक, पुलिस ने 202 लोगों को हिरासत में लिया
Tue, 08 Dec 2020 08:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Dec 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर में किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को जहां विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े लोग जुलूस निकाले और प्रदर्शन किए, वहीं, पुलिस भी सतर्क रही। इस दौरान पुलिस से लोगों की धक्का-मुक्की भी हुई। जिले के तीनों तहसील क्षेत्रों में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत 202 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
किसान आंदोलन को लेकर सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सतर्क रही। सरकार के विरोध में जुलूस, प्रदर्शन करने वाले विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े 202 लोग हिरासत में लिए गए। इसमें सर्वाधिक 180 लोग खलीलाबाद में शामिल रहे।
विज्ञापन
इसमें पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जयराम पांडेय, केडी यादव, प्रदीप सिंह, राम दरश यादव, मनोज राय, कोमल यादव, अवधेश यादव, हरिराम यादव, अजीम खान, महेश, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी नेता शिव कुमार गुप्त, हरजीत कौर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय, किसान यूनियन के नेता जनार्दन मिश्रा आदि शामिल रहे। जबकि मेंहदावल तहसील में 20 लोग और धनघटा तहसील में दो लोग हिरासत में लिए गए थे।
विज्ञापन
एसओ दुधारा श्रीप्रकाश यादव ने सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली, मोहम्मद अहमद, फिरोज अहमद और किसान यूनियन के नेता दीनानाथ को सुबह ही पकड़ लिया था। पूरे दिन लोगों को थाने पर बैठाए रखा और फिर शाम को छोड़ दिया।
एसओ महुली प्रदीप सिंह ने बताया कि सपा नेता रामा यादव और बसपा नेता सुबोध यादव को उनके घर पर ही रोके रखा गया। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनके घरों के लिए रवाना किया गया।