{"_id":"5f89c73a8ebc3eefb87df308","slug":"20-corona-positive-found-including-two-doctors-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में दो डॉक्टरों सहित 20 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, 30 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में दो डॉक्टरों सहित 20 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, 30 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव
Fri, 16 Oct 2020 09:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों सहित 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 4183 पहुंच गई है। जबकि 30 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
अब तक 3730 मरीज निगेटिव हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 376 है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है। जिले में अब तक कोरोना से 77 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले से 148305 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज्र गए थे। इनमें से 147176 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। 142993 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1129 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले भर में 183 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 98, हर्रैया में 63, भानपुर में नौ व रुधौली में 13 कंटेंमेंट जोन हैं।
डीएम ने बताया कि कंटेंमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। डीएम ने त्योहारों को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया है। कोई भी अपनी जांच करा सकता है।