फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2.10 crore dues on shopkeepers in Gorakhpur

गोरखपुर: दुकानदारों पर 2.10 करोड़ रुपये का बकाया, अब होगी वसूली

Sat, 12 Mar 2022 12:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Mar 2022 12:36 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने शहर के सभी पांच जोनों के लिए गठित की टीम, बकाया नहीं चुकाने पर लगेगा दुकानों में ताला।

विज्ञापन
2.10 crore dues on shopkeepers in Gorakhpur
नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम की दुकानों पर दो करोड़ रुपये से भी ज्यादा किराया बकाया है। बकाया वसूली के लिए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सभी पांच जोनों में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी गठित कर दी है। बकाया नहीं चुकाने पर नगर निगम इन दुकानों को सीज कर देगा।

विज्ञापन


जोन संख्या एक में 170 असुरन पिपराइच रोड प्रथम तल पर 47,98,803 रुपये बकाया है। 126 असुरन पिपराइच रोड भूतल पर 19,35,954 रुपये, 117 चारूचन्दपुरी पर 17,84,803 रुपये बकाया है। नगर आयुक्त इन दुकानदारों से बकाया वसूली के लिए कर अधीक्षक बीके लाल, राजस्व निरीक्षक राम सूचित और रिजवान की टीम बनाई है।
विज्ञापन


वहीं जोन संख्या दो में 187 महेवा बेसमेंट भूतल पर 19,32,868 रुपये बकाया है। वसूली के लिए कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय के अलावा विनोद और अमर श्रीवास्तव की टीम बनाई है। जोन संख्या तीन में रेलवे बस स्टेशन पर कुल 17,02,437 रुपये, 112 रीड साहब धर्मशाला भूतल पर 16,01,800 रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूली के लिए कर अधीक्षक बीके लाल, कर अधीक्षक के अलावा राजस्व निरीक्षक राम सूचित और रिजवान की टीम तैयार की है। 142 नर्स हास्टल के सामने प्रथम तल कुल बकाया 15,08,045 रुपये है। 105 जलकल गेट से उत्तर प्रथम तल कुल बकाया 14,85,845 रुपये बकाया है। वसूली के लिए कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय, के अलावा विनोद और अमर श्रीवास्तव की टीम बनाई है।


जोन संख्या पांच में 198 असुरन धर्मशाला शापिंग कांपलेक्स पर 30,78,668 रुपये बकाया है। वसूली के लिए कर अधीक्षक बीके लाल के अलावा राम सूचित और रिजवान की टीम बनाई गई है। 176 हड़हवा फाटक कुल बकाया 19,72,269.00 रुपये बकाया वसूली के लिए कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय के अलावा  विनोद और अमर श्रीवास्तव की टीम बनाई है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सभी वसूली के दौरान प्रवर्तन टीम मौजूद रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed