फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   19 pandals built under electric wires

Gorakhpur News: बिजली के तारों के नीचे बनाए गए 19 पंडाल

Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 17 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
19 pandals built under electric wires
गोरखपुर। शहर में 19 जगह पूजा पंडाल को एचटी व एलटी तारों के नीचे बनाया गया है। बिजली निगम ने इसकी जांच कर संबंधित थानों को सूचना दी है। बताया कि ये वो जगह हैं जहां पूजा समितियों ने सुरक्षा मानक की अनदेखी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार को अभियंताओं ने विभिन्न इलाकों में एचटी व एल्टी तारों के नीचे बने पंडालों को चिह्नित किया। साथ ही संबंधित क्षेत्र के थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। महानगरीय विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व के मद्देनजर पावर कारपोरेशन ने शहर में सजने वाले पंडालों की संख्या व उनकी सुरक्षा मानक की जांच के निर्देश दिए है। साथ ही एलटी व एचटी लाइन के तारों के नीचे सजने वाले पंडालों की संख्या मांगी है।
विज्ञापन

रविवार को अवर अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जांच-पड़ताल की तो 19 पंडाल बिजली तारों के नीचे सजे मिले। खोराबार क्षेत्र के अवर अभियंता ने बताया कि कूड़ाघाट काली मंदिर के पास 11 केवी लाइन के नीचे पंडाल बना मिला। मोहद्दीपुर बिजली घर से जुड़े क्षेत्र के बिछिया बाजार व ताड़ी खाना के पास भी पंडाल एचटी लाइन के नीचे बने है। जेई ने पूजा समितियों के आयोजकों के खिलाफ नोटिस जारी कर थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। शहर के दाउदपुर, अलहदादपुर, विश्वविद्यालय चौराहा, गोलघर काली मंदिर, नांगलिया तिराहा, हासूपुर क्षेत्र में सजे रहे पूजा पंडाल बिजली तारों के नीचे मिले। 16 पंडालों के ऊपर से गुजर रही एचटी व एलटी लाइन के तारों को हटाकर केबल लगाया गया। सभी पूजा समितियों से बिजली कनेक्शन लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कुल 948 स्थानों में बनाए गए हैं पंडाल
अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अभी तक कुल 948 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडालों की जानकारी मिली है। सभी जगहों पर निरीक्षण करवा लिया गया है। इनमें सबसे अधिक खोराबार इलाके में 151 दुर्गा प्रतिमाएं बनाई गई हैं। इसके अलावा 111 प्रतिमाएं एम्स थानाक्षेत्र में हैं। 119 राजघाट थानाक्षेत्र के बाद कोतवाली थानाक्षेत्र में 87 प्रतिमाएं हैं। इसके अलावा अन्य थानाक्षेत्र में भी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed