फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   18 pink booths to be built in Gorakhpur

UP Election 2022: गोरखपुर जिले में बनाए जाएंगे 18 पिंक बूथ, महिला कर्मचारी- सिपाही होंगी तैनात

Sat, 29 Jan 2022 02:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Jan 2022 02:58 PM IST
सार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन सभी बूथों पर केवल महिला कर्मी ही तैनात होंगी। यहां बूथ के सभी मतदाता वोट दे सकेंगे।

विज्ञापन
18 pink booths to be built in Gorakhpur
पिंक बूथ( फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार के विधानसभा चुनाव में 18 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जिले की सभी नौ विधानसभाओं में दो-दो पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन्हें चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन


सभी पर महिला मतदान कार्मिक के साथ ही महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। बूथों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा। बच्चों के लिए किड्स कार्नर यानी बच्चों के मनोरंजन की भी जगह होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय रामचौरा में कक्ष संख्या दो में बूथ संख्या 178 व प्राथमिक विद्यालय बगहीभारी में कक्ष संख्या दो में बने बूथ संख्या 248 को महिला बूथ के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड सिधारीपुर पर बने बूथ संख्या 28 व इसी विद्यालय के बूथ संख्या 29 को भी महिला बूथ के रूप में चुना गया है। खजनी सुरक्षित विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय सरया तिवारी में बनाए गए बूथ संख्या 58 व 59, बांसगांव सुरक्षित विधानसभा में सर्वोदय किसान इंटर कालेज कौड़ीराम में बने बूथ संख्या 94 व 95 को भी महिला बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, विधानसभा क्षेत्र सहजनवां में प्राथमिक विद्यालय जुड़ियान में बने बूथ संख्या 182, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरौली में बने बूथ संख्या 294 को, विधानसभा क्षेत्र चौरी चौरा राजकीय बालिका इंटर कालेज सरैया में बने बूथ नंबर 80, 81 व 82 को महिला बूथ के रूप में चिह्नित किया गया है।


वहीं, पिपराइच क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय जंगल सुभान अली पूरब में बने बूथ नंबर 322 एवं प्राथमिक विद्यालय जंगल सुभान अली पश्चिम में बने बूथ संख्या 323 को, चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोला मध्य में बनाए गए बूथ संख्या 205 एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़हलगंज उत्तर प्रथम में बूथ संख्या 473 को महिला बूथ के रूप में चिह्नित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन सभी बूथों पर केवल महिला कर्मी ही तैनात होंगी। यहां बूथ के सभी मतदाता वोट दे सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed