फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   18 lakh forgery from two ex-servicemen in Gorakhpur

गोरखपुर में ठगी: दो पूर्व सैनिकों से 18 लाख की जालसाजी, जमीन दिलाने का दिया था झांसा

Tue, 13 Sep 2022 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

 शेषनाथ ने कैंट थाना प्रभारी को दी तहरीर में लिखा है कि वह पूर्व सैनिक हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद नंदागनर में मकान बनवाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। नंदानगर के गोकुलपुरम निवासी राम प्रताप यादव उर्फ राणा ने जमीन दिलाने का झांसा देकर दो बार में 15 लाख रुपये ले लिए।

विज्ञापन
18 lakh forgery from two ex-servicemen in Gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर शहर के नंदानगर में जमीन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने दो पूर्व सैनिकों से 18 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि जमीन का बैनामा न होने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। पूर्व सैनिकों की तहरीर पर कैंट पुलिस ने जालसाजी व धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला इलाके के बरहजपार निवासी शेषनाथ ने कैंट थाना प्रभारी को दी तहरीर में लिखा है कि वह पूर्व सैनिक हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद नंदागनर में मकान बनवाने के लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। नंदानगर के गोकुलपुरम निवासी राम प्रताप यादव उर्फ राणा ने जमीन दिलाने का झांसा देकर दो बार में 15 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


फोन पर वह अपनी पत्नी व दो पुत्रों को जमीन का मालिक बताकर बात कराता था। वह लोग कहते थे कि राणा को रुपये दे दीजिए उसके बाद बैनामा करेंगे। रुपये मिलने के बाद राम प्रताप उर्फ राणा ने रजिस्ट्री कार्यालय बुलाया, लेकिन खुद नहीं आया। घर पहुंचने पर परिजन ने बताया कि बाहर गए हैं। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आदर्श नगर सिंघड़िया में रहने वाले पूर्व सैनिक रविंद्र यादव ने कैंट पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि राम प्रताप यादव ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये लिए हैं। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed