फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   18 corona patient made positive in gorakhpur

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता समेत 18 कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 10 Jul 2020 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
18 corona patient made positive in gorakhpur
गोरखपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के बृहस्पतिवार को 18 मामले सामने आए हैं। पहली बार अधिवक्ता (सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे हड़कंप मचा है। सबसे ज्यादा केस शहरी क्षेत्र में मिले हैं। गोरखपुर में संक्रमितों की संख्या 528 हो गई है। इनमें 346 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अब तक 15 की मौत भी हुई है। 167 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर के बिलंदपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, हुमायूंपुर निवासी 25, 39 व 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिहार निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, डेयरी कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय, शाहपुर निवासी 47 वर्षीय, पुराना गोरखपुर निवासी 60 वर्ष के बुजुर्ग, मुफ्तीपुर निवासी 25 साल का युवक बशारतपुर के दक्षिण टोला निवासी 30 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इसमें किसी की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सभी संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रह्मपुर के भैरो पिपरा के 16 वर्षीय किशोर व 80 वर्षीय व्यक्ति बुजुर्ग, गगहा के थथेली निवासी छह साल का मासूम, पिपरौली के बेलवाडाड़ी निवासी 43 वर्षीय सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी गांव का 75 वर्षीय बुजुर्ग, पिपराइच के 29 वर्षीय युवक व बांसगांव के मरवनिया निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शहर क्षेत्र में 10 संक्रमित मिले हैं। इसमें बिलंदपुर, शाहपुर, पुराना गोरखपुर, मुफ्तीपुर, दक्षिणी टोला बशारतपुर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, डेयरी कॉलोनी में एक-एक व हुमायूं्पुर का एक मरीज शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठ मरीज मिले हैं। ब्रह्मपुर के भैरो पिपरा व पिपरौली के बेलवाडाड़ी में दो-दो, गगहा के थथेली, पिपराइच व बांसगांव के मरवलिया में एक-एक मरीज मिले हैं।
बार एसोसिएशन ने जिला जज को पत्र लिखा
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के संक्रमित मिलने के बाद बार एसोसिएशन ने जिला जज को पत्र लिखकर स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। इस पर जिला जज ने डीएम को पत्र लिखकर उनसे रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शाही ने दी है।
संक्रमितों के इलाके सील
सदर एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उन्हें सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। 250 मीटर के दायरे को कंटोनमेंट जोन तथा 500 मीटर को बफर जोन घोषित कर सील कर दिया।

भाजपा नेता का शव परिजनों को सौंपा गया
कोरोना संक्रमण के कारण महानगर के बिस्मिल (राप्तीनगर) मंडल के महामंत्री 34 वर्षीय युवा भाजपा नेता की बुधवार को मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को उनका शव पुलिस की देखरेख में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में बृहस्पतिवार को उनका नाम जोड़ा है। इसके बाद से कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed