{"_id":"5f85a590f387944f30144f6d","slug":"16-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में 16 नए मिले कोरोना संक्रमित, 24 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में 16 नए मिले कोरोना संक्रमित, 24 मरीज हुए स्वस्थ
Tue, 13 Oct 2020 06:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गली को किया सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में मंगलवार की शाम तक 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इन्हें लेकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 5084 हो गई है। 24 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर चले गए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 949 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 933 निगेटिव और 16 पॉजिटिव केस हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र से तीन, कप्तानगंज से तीन, फाजिलनगर से दो, सुकरौली से एक और अन्य क्षेत्रों से सात लोग हैं।
विज्ञापन
अब तक कराई गई 158352 लोगों की कोरोना जांच में 5084 संक्रमित मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि 24 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले। अब तक 4827 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस बीमारी से अब तक 52 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 205 लोग बीमारी से जूझ रहे हैं। संक्रमण दर 3.95 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 94.94 प्रतिशत और मृत्युदर 1.02 प्रतिशत रहा।