{"_id":"667a06e0720ce39d640ee224","slug":"155-lakhs-were-withdrawn-from-the-account-as-soon-as-the-link-was-clicked-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-599579-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकल गए 1.55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकल गए 1.55 लाख
विज्ञापन
मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक को क्लिक करना नंदानगर की एक युवती को महंगा पड़ गया और कुछ ही देर में उसके खाते से 1.55 लाख रुपए गायब हो गए। उसकी तहरीर पर एम्स पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
एम्स इलाके के कुनराघाट के नंदानगर निवासी नंदिनी सिंह की तहरीर के अनुसार, उसके मोबाइल पर शनिवार को कस्टमर प्वाइंट सर्विस डॉट काम नाम से लिंक आया। कुछ देर बाद एक अनजान नंबर से एक कॉल आई और सामने वाले ने लिंक पर क्लिक करने को कहा। उसने लिंक जैसे ही क्लिक किया उसके खाते से रुपये निकलने लगे। आठ बार में कुल 1.55 लाख रुपये उसके खाते से निकल गए। तब पीड़िता को ठगे जाने का अहसास हुआ। उसने तत्काल साइबर शिकायत सेल नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। एम्स पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।