फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1533 children will remain waiting, they will get admission in the next phase

आरटीई : ऑनलाइन लॉटरी में 2708 बच्चों को विद्यालय आवंटित

Thu, 19 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
1533 children will remain waiting, they will get admission in the next phase
गोरखपुर। राइट टू एजुकेशन एक्ट (आरटीई) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले में प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें 2708 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया है। 1533 बच्चे अभी प्रतीक्षा में रहेंगे।
विज्ञापन

निशुल्क शिक्षा अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। एक फरवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में हजारों अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिले में कुल 6277 आवेदन प्राप्त हुए। जांच एवं सत्यापन के बाद 4241 आवेदन स्वीकृत किए गए। 2036 आवेदन दस्तावेजों की कमी या पात्रता शर्तें पूर्ण न करने के कारण निरस्त कर दिए गए। स्वीकृत आवेदनों के आधार पर आयोजित ऑनलाइन लॉटरी में 2708 बच्चों को विद्यालय आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीटें पूर्ण हो जाने के कारण 1533 बच्चों को इस चरण में विद्यालय नहीं मिल सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी चरणों में रिक्त सीटों के अनुसार शेष बच्चों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पहले चरण की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। सभी पात्र पाए गए बच्चों के लिए विद्यालय आवंटित किए गए हैं। दूसरे चरण की प्रक्रिया अब शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed