फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 rupees if fed tea samosas four thousand rupees will be spent on luxury car

UP Nikay Chunav 2023: चाय-समोसा खिलाया तो 15 रुपये, लग्जरी गाड़ी का चार हजार रुपये जुटेगा खर्च

Wed, 19 Apr 2023 02:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Apr 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
15 rupees if fed tea samosas four thousand rupees will be spent on luxury car
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार या सभाओं में मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं को चाय-समोसा खिलाया तो 15 रुपये और लग्जरी गाड़ी से प्रचार करने निकले तो प्रत्याशियों के खाते में रोजाना के चार हजार रुपये के हिसाब से चुनावी खर्च जुड़ेगा। चुनावी प्रचार प्रसार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और खाद्य सामग्रियों के लिए जिला प्रशासन ने रेट तय कर दिया है।

विज्ञापन


इसी रेट के हिसाब से प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्यौरा व्यय समिति के पास जमा करना होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया, चुनाव में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के रेट सभी राष्ट्रीय, राज्यीय दलों के साथ मीटिंग के बाद तय किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यय-प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के दरों के संबंध में समिति द्वारा रेट का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कर्ज में डूबे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, आप पार्टी से दाखिल करने गए थे पार्षद का पर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्च की सीमा
मेयर- 40 लाख
पार्षद- तीन लाख रुपये
नगर पंचायत अध्यक्ष- 2.5 लाख रुपये
नगर पंचायत सदस्य - 50 हजार रुपये

 

समिति की ओर से फिक्स रेट

  • एम्प्लीफॉयर एवं माइक्रोफोन सहित लाउडस्पीकर का भाड़ा 500 रुपये प्रति दिन प्रति अदद
  • सभा मंच निर्माण 4-5 व्यक्तियों के बैठने योग्य 35 रुपये प्रति वर्ग फुट
  • कपड़े का बैनर -150 रुपये प्रति नग
  • कपड़े का झंडा -200 रुपये प्रति मीटर
  • झंडा - 70 रुपये प्रति मीटर
  • हैंडविल प्रिंटिंग -30 रुपये प्रति सैकड़ा
  • पोस्टर - 500 रुपये प्रति सैकड़ा
  • होर्डिंग -70 रुपये प्रति वर्ग फुट
  • वुडेन कटआउट - 70 रुपये प्रति वर्ग फुट
  • प्लास्टिक कटआउट -35 रुपये वर्ग फुट
  • क्लाथ कटआउट -50 रुपये प्रति वर्ग फुट
  • वीडियो कैसेट -150 रुपये प्रति अदद
  • ऑडियो कैसेट - 60 रुपये प्रति अदद
  • स्वागत द्वार निर्माण - 2000 रुपये प्रतिदिन
  • जीप,डीआई प्रतिदिन का भाड़ा - 1000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
  • क्लासिक कार एसी - 1500 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
  • सूमो, बोलेरो, इंडिका कार एसी - 1800 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
  • अंबेसडर, मारुति कार - 900 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
  • फार्च्युनर, इंडिवर, इनोवा - 4000 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
  • डिलेवरी वैन, पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रैक्टर - 1,200 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
  • थ्री व्हीलर लोडिंग, टेंपो रिक्शा - 500 रुपये प्रतिदिन ईंधन रहित
  • ड्राइवर का पारिश्रमिक मय भोजन - 500 रुपये प्रतिदिन
  • होटल का किराया साधारण - 1000 रुपये प्रतिदिन
  • होटल एसी - 2000 रुपये प्रतिदिन
  • लॉज - 500 रुपये प्रतिदिन
  • पंडाल, बल्ली का किराया - 4 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रतिदिन
  • फर्नीचर, फाइबर कुर्सी - 5 रुपये अदद प्रतिदिन
  • स्टेनलेस स्टील कुर्सी - 10 रुपये अदद प्रतिदिन
  • लोहे की मेज - 40 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन
  • गेट का निर्माण - 7500 रुपये प्रतिदिन
  • नगर निगम प्राधिकारियों से होर्डिंग साइज का शुल्क - 200 रुपये प्रति वर्ग प्रतिमाह
  • अस्थाई बिजली कनेक्शन - 400 रुपये प्रति किलो प्रति वाट प्रतिदिन
  • जनरेटर 5 केवीए एवं प्रकाश व्यवस्था - 2000 रुपये प्रतिदिन और ईंधन
  • स्वल्पाहार (एक चाय, एक समोसा) - 15 रुपये प्रति
  • सामान्य भोजन (पूड़ी, सब्जी, आचार) - 50 रुपये प्रति
  • साउंड बाक्स - 400 रुपये प्रति बाक्स प्रतिदिन
  • गद्दीदार कुर्सी - 12 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन
  • मैट 20*4, 15*3 फीट - 4 रुपये प्रति वर्ग फुट
  • सोफा कुर्सी 3 सीट वाला - 50 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन
  • मोटर साइकिल - 300 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन ईंधन सहित
  • मोटर साइकिल - 300 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन ईंधन सहित
  • गेंदे के फूल का माला - 30 रुपये प्रति मीटर
  • टोपी छोटा - 20 रुपये प्रति अदद
  • पानी जार 20 लीटर बोतल - 20 रुपये प्रति जार
  • पानी बोतल - 15 रुपये प्रति बोतल एक लीटर
  • पेठा-लड्डू - 200 रुपये प्रति पैकेट एक किलो
  • ग्लास - 200 रुपये प्रति सैकड़ा
  • डैस-बोर्ड-पोडियम - 100 रुपये प्रति अदद
  • गले के कपड़े का पट्टा (गमछा) - 30 रुपये प्रति अदद
  • मेज पोस - 10 रुपये प्रति अदद
  • बिरहा मंडली टीम - 4000 रुपये प्रति कार्यक्रम
  • मैरिज हाल, लान 10,000 वर्गफीट से अधिक - 60,000 रुपये प्रतिदिन
  • मैरिज हाल, लॉन 10,000 वर्गफीट से कम - 40000 रुपये प्रतिदिन
  • पंखा - 50 रुपये प्रति अदद प्रतिदिन
  • चादर - 10 रुपये प्रतिदिन प्रति नग
  • गद्दा - 20 रुपये प्रतिदिन प्रति नग
  • दरी - 20 रुपये प्रतिदिन प्रति नग
  • मैटी - 12 रुपये प्रतिदिन फीट
  • जाजिम - 50 रुपये प्रतिदिन प्रति नग
  • ट्यूबलाइट - 8 रुपये प्रतिदिन प्रति नगर
  • बूथ कियॉस्क मतदान के लिए - 1500 रुपये एकमुश्त
  • कार्यालय भवन का किराया ग्रामीण क्षेत्र - 2000 रुपये प्रतिमाह
  • कार्यालय भवन का किराया शहरी क्षेत्र - 5000 रुपये प्रति माह
  • कोविड -19 से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न सामग्री के रेट
  • फेस मास्क थ्री लेयर - 5 रुपये प्रति नग
  • साबुन लिक्विड 250 एमएल - 55 रुपये प्रति नग
  • फेस शील्ड - 30 रुपये प्रति नग
  • दस्ताने (प्लास्टिक पन्नी) - 0.560 रुपये प्रति पीस
  • दस्ताने (सर्जरी) - 6 रुपये प्रति जोड़ा
  • थर्मल स्कैनर - 973 रुपये प्रति नग
  • पीपीई किट - 300 रुपये प्रति नग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed