फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 corona positive got in siddharth nagar

सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्यकर्मी समेत मिले 15 कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 307

Tue, 13 Oct 2020 06:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Oct 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
15 corona positive got in siddharth nagar
Corona testing - फोटो : PTI

सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 कोरोना संक्रमित पाए गए। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


जिले में अब तक 3449 संक्रमित पाए गए जा चुके हैं। इनमें 3102 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 307 लोगों का इलाज चल रहा है।जबकि 40 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 15 संक्रमित पाए गए। इनमें सर्वाधिक छह संक्रमित बर्डपुर क्षेत्र में पाए गए। इसमें महादेवा कुर्मी गांव में पांच और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़नी के परसा, बसहिया और रोमनदेई गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ के तेतरी बाजार, धेंसा नानकार और नौगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले। खुनियांव के नेबहुआ और डुमरियागंज में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के बैरहवा और उसका बाजार के सोहांस गांव में एक-एक संक्रमित मिले।


सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 15 संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed