{"_id":"60ed3ba88ebc3ec7f066b240","slug":"148-students-of-gorakhpur-successful-in-national-income-and-merit-based-examination-got-scholarship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल: गोरखपुर में 148 बच्चों को मिली स्कॉलरशिप, विकास भवन में आज सम्मानित होंगे सफल 35 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल: गोरखपुर में 148 बच्चों को मिली स्कॉलरशिप, विकास भवन में आज सम्मानित होंगे सफल 35 विद्यार्थी
Tue, 13 Jul 2021 12:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:37 PM IST
सार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का बढ़ रहा ग्राफ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में परिषदीय स्कूलों के बच्चे लगातार अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। पिछले चार वर्षों में गोरखपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 148 विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप के लिए आयोजित परीक्षा की बाधा को पार किया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले इन बच्चों को कक्षा नौवीं से बारहवीं की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में वर्ष 2018 में जहां चार विद्यार्थी सफल रहे थे। इस वर्ष इनकी संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इस तरह कुल आठ गुणा से अधिक सफल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। इसका श्रेय परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों को भी जाता है। क्योंकि उन्होंने स्कालरशिप की अहमियत बच्चों के साथ अभिभावकों को समझाई। प्रत्येक वर्ष परीक्षा का आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए किया जाता है, ताकि उनकी पढ़ाई को पूरा करने में धन की कमी आड़े न आए।
बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सफल विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को विकास भवन में किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि के रूप सीडीओ सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन
परीक्षा के लिए राजकीय, स्थानीय निकाय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें कक्षा सातवीं की परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक मिले हों। उनकी पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के विद्यार्थियों को पांच फीसदी की छूट दी जाती है। स्कॉलरशिप के अंतर्गत बारहवीं की पढ़ाई पूरी होने तक प्रत्येक माह एक हजार रुपये दिए जाते हैं। इस तरह कुल चार वर्षों में 48 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
फैक्ट फिगर
वर्ष प्रतिभागी छात्र सफल
2018 15 4
2019 110 34
2020 189 75
2021 148 35+
फैक्ट फिगर
वर्ष प्रतिभागी छात्र सफल
2018 15 4
2019 110 34
2020 189 75
2021 148 35+