फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1427 candidates opted out of PGT in gorakhpur

गोरखपुर: 1427 अभ्यर्थियों ने किया पीजीटी से किनारा, दो पालियों में हुई परीक्षा, 7109 अभ्यर्थी हुए शामिल

Wed, 18 Aug 2021 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Aug 2021 12:26 PM IST
सार

केंद्रों पर केंद्र पर्यवेक्षक के साथ-साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

 

विज्ञापन
1427 candidates opted out of PGT in gorakhpur
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी)-2021 की लिखित परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में शहर के नौ केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 7109 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 1427 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। केंद्रों पर केंद्र पर्यवेक्षक के साथ-साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पहली पाली में कुल 4384 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3554 परीक्षा में शामिल हुए और 830 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित परीक्षा में कुल पंजीकृत 4152 अभ्यर्थियों में से 3555 परीक्षा में शामिल हुए और 597 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


आज दो पालियों में 5804 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
पीजीटी 2021 की अन्य विषयों की लिखित परीक्षा बुधवार को दूसरे दिन सात व छह केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल पंजीकृत 5804 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed