फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1400 children not ready to study in private school for free

कोरोना का खौफ: गोरखपुर के निजी स्कूल में मुफ्त में भी पढ़ने को राजी नहीं 1400 बच्चे

Fri, 14 May 2021 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 May 2021 12:17 PM IST
सार

पिछले वर्ष सभी चरणों में कुल 3400 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि प्रवेश 2000 अभ्यर्थियों ने लिया, सामान्य दिनों में आरटीई के तहत प्रवेश को लेकर जी जान लगा देते हैं अभिभावक

विज्ञापन
1400 children not ready to study in private school for free
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना महामारी की पहली लहर में गोरखपुर जिले के निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए चयनित जरूरतमंदों के 1400 बच्चों ने प्रवेश लेने से किनारा कर लिया है। इन्हें केवल बेसिक शिक्षा विभाग से जारी आवंटन पत्र को लेकर संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश सुनिश्चित कराना था। जिसके बाद आठवीं तक की पढ़ाई और कॉपी किताब का खर्च सरकार की ओर से उठाया जाना था। मगर महामारी के खौफ से 1400 आवेदकों ने चुने जाने के बाद भी प्रवेश नहीं लिया।

विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पिछले वर्ष आरटीई के तहत सभी चरणों में कुल मिलाकर 3400 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। जबकि प्रवेश प्रक्रिया 2000 अभ्यर्थियों ने ही पूरी की। इस अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर कक्षा एक या पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का प्रवेश लेना होता है।
विज्ञापन


इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च शासन की ओर से स्कूलों के खातों में भेजा जाता है। वहीं कॉपी किताब के लिए पांच पांच हजार रूपये अभिभावकों के खाते में प्रेषित किए जाते हैं। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए तीन चरणों में ऑनलाइन आवेदन पत्र मंगाए जाते हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद लॉटरी के माध्यम से अर्ह विद्यार्थियों को उनके वार्ड में मौजूद निजी स्कूलों का शासन स्तर से आवंटन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

10 जून तक कर सकते हैं दूसरे चरण के लिए आवेदन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के निजी स्कूलों में होने वाले दूसरे चरण के निशुल्क प्रवेश की आवेदन समय सीमा को बढ़ाकर 10 जून तक कर दिया है। पहले 25 अप्रैल आखिरी तिथि थी। जिसके लिए 1801 लोगों ने आवेदन किया था। नए कार्यक्रम के मुताबिक 11 और 12 जून को दस्तावेजों का सत्यापन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराया जाएगा। 13 जून को लॉटरी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होगा। 30 जून तक चयनित विद्यालय में प्रवेेश प्रक्रिया को पूरा करने का समय निर्धारित है।

2196 विद्यार्थियों का पहले चरण में हुआ चयन
आरटीई के तहत प्रवेश के लिए पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से 2196 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। स्कूल बंद होने की वजह से इनके प्रवेश की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। मगर सामान्य हालात होने पर उन्हें नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवंटन पत्र हासिल कर चयनित स्कूल में जाकर प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed