{"_id":"6367db53a50d9d385a6aa7bd","slug":"14-year-old-boy-misdeed-with-six-year-old-girl-in-gorakhnath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 साल का दरिंदा: गोरखनाथ में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां ने दुकान पर भेजा था मसाला लाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल का दरिंदा: गोरखनाथ में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां ने दुकान पर भेजा था मसाला लाने
Sun, 06 Nov 2022 09:35 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Nov 2022 09:35 PM IST
सार
दुकानदार के बेटे ने मसाला देने के बहाने बच्ची को अंदर बुलाया लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गोरखनाथ इलाके में शनिवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर बैठे 14 वर्षीय किशोर ने मसाला देने के बहाने दुकान में बुलाया और फिर दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, एक महिला बच्ची व पति के साथ किराये के मकान में रहती है। पास में ही किराने की दुकान है। शनिवार को मां ने बच्ची को मसाला लेने के लिए भेजा था। बच्ची दुकान पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार के बेटे ने मसाला देने के बहाने अंदर बुलाया लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में बच्ची घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी।
बच्ची का प्राथमिक उपचार कराने के साथ ही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की उम्र 14 वर्ष है।