फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 crores reached accounts of 1541 beneficiaries on one click of CM yogi

राहत की खबर: मुख्यमंत्री के एक क्लिक पर 1541 लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 14 करोड़

Mon, 30 Aug 2021 08:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Aug 2021 08:33 PM IST
सार

नगर निगम सदन में आयोजित कार्यक्रम में आवास का निर्माण पूरा हो जाने पर अलहदादपुर शिवमंदिर की रुकमणी देवी, बिछिया बड़ी मस्जिद के सुदामा, बरगदवा के विरेंद्र प्रजापति, आर्यनगर रसूलपुर के सफीकुन निशा समेत कुल 10 लोगों को प्रमाणपत्र और आवास की चाबी सौंपी।

विज्ञापन
14 crores reached accounts of 1541 beneficiaries on one click of CM yogi
लाभार्थियों के साथ नगर निगम मेयर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना के 1541 लाभार्थियों को ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 14 करोड़ रुपये की धनराशि एक क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम के सदन हाल में सोमवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास के 10 लाभार्थियों को आवास संबंधी प्रमाणपत्र और चाबी भी सौंपी।

विज्ञापन


सोमवार को नगर निगम सदन में आयोजित कार्यक्रम में आवास का निर्माण पूरा हो जाने पर अलहदादपुर शिवमंदिर की रुकमणी देवी, बिछिया बड़ी मस्जिद के सुदामा, बरगदवा के विरेंद्र प्रजापति, आर्यनगर रसूलपुर के सफीकुन निशा समेत कुल 10 लोगों को प्रमाणपत्र और आवास की चाबी सौंपी। इस दौरान मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद जयप्रकाश निषाद, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, आलोक सिंह विशेन, डीएम विजय किरन आनंद, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, परियोजना अधिकारी डूडा विकास सिंह समेत नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गोरखपुर देश में दूसरे स्थान पर
डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1833 लाभर्थिंयों को ऋण की धनराशि दी जा चुकी है। जिससे लक्ष्य का 98.01 प्रतिशत प्राप्त करते हुए गोरखपुर 10 लाख की आबादी के नगरों में संपूर्ण भारत में द्वितीय स्थान पर है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अब तक 30830 आवास के लाभार्थियों के सापेक्ष 30088 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 26122 को द्वितीय किस्त तथा 15972 को तृतीय किस्त जारी की जा चुकी है। लाभार्थियों को जारी किस्त के द्वारा आज तक 23194 घरों की छत पड़ गई है जो कि लक्ष्य का 75.03 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed