फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 councilors including SP's Vishwajeet took membership of BJP

Gorakhpur News: सपा के विश्वजीत समेत 14 पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता

Thu, 08 Feb 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
14 councilors including SP's Vishwajeet took membership of BJP
सपा के विश्वजीत समेत 14 पार्षदों ने ली भाजपा की सदस्यता
फोटो
विज्ञापन

- बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के समक्ष ग्रहण की सदस्यता
- शमद गुफरान और समीना खातून भी अब भाजपा से पार्षद

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर के 14 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सपा से नगर निगम पार्षद कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत त्रिपाठी उर्फ सोनू समेत 14 पार्षदों ने सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही अब निगम कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद और सदन में भाजपा पार्षदों की संख्या 56 हो गई है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में दो पार्षद मुस्लिम समाज से भी हैं।
वार्ड नंबर 1 महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक से अरविंद सिंह, वार्ड 3 रानीडीहा से रीता देवी, वार्ड 18 गायत्रीनगर से माया देवी, वार्ड 20 लच्छीपुर से सतीश चंद, वार्ड 26 बेतियाहाता से विश्वजीत त्रिपाठी, वार्ड 30 गुलरिहा से समीना खातून, वार्ड 35 सालिकरामनगर से सरिता यादव, वार्ड 37 भरवलिया से मीना देवी, वार्ड 38 कान्हा उपवन नगर से छोटेलाल, वार्ड 40 कृष्णनगर से दिनेश उर्फ शालू, वार्ड 41 जयंत उर्फ जयंत कुमार, वार्ड 48 धर्मशाला से बबलू गुप्ता उर्फ छोटे लाल, वार्ड 62 मायाबाजार से शमद गुफरान, वार्ड 73 शिवाजीनगर से सौरभ विश्वकर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी पार्षदों ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किए जा रहे चहुंमुखी विकास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा के विजय रथ को गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में ब्राह्मण नेता के रूप में बड़ा चेहरा थे विश्वजीत
वार्ड नंबर 26 बेतियाहाता से लगातार दूसरी बार सपा के टिकट पर पार्षद चुन कर आए विश्वजीत त्रिपाठी का भाजपा में जाना सपा के लिए बड़ा झटका है। विश्वजीत सपा में ब्राह्मण नेता के रूप में बड़ा चेहरा थे। भाजपा के गढ़ बेतियाहाता में लगातार दूसरी बार सपा से पार्षद चुने गए। सपा ने उन्हें निगम कार्यकारिणी में भी भेजा। उनकी पहचान जनहित के मुद्दे पर दबंग नेता के रूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed