फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   137 projects of Gandak zone got approval for flood protection

Exclusive: बाढ़ से बचाव के लिए गंडक जोन की 137 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

Thu, 09 Feb 2023 12:51 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

गंडक जोन के मुख्य अभियंता आलोक जैन ने कहा कि गंडक जोन में बाढ़ निरोधक कार्य कराने के लिए 137 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनुबंध गठित होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
137 projects of Gandak zone got approval for flood protection
राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाढ़ से बचाव के लिए गंडक जोन की 137 परियोजनाओं की स्वीकृति  शासन से मिल गई है। इस पर छह अरब आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस जोन में गोरखपुर- बस्ती, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल आते हैं। इन जिलों में बहने वाली विभिन्न नदियों पर पर कटान निरोधक उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा नेपाल में गंडक नदी पर कटान निरोधक कार्य के लिए 15 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं पर एक अरब 27 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर स्थित गंडक जोन कार्यालय से चार मंडल संचालित होते हैं। इन मंडलों  में बहने वाली नदियों पर बने तटबंधों के मरम्मत व कटान निरोधक कार्य कराए जाते हैं। हर साल बाढ़ समाप्त होने के बाद सिंचाई विभाग अपने तटबंधों का सर्वे कराता है। जो स्थान संवेदनशील होते हैं उनका प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा जाता है।
विज्ञापन


वहां जिस तरह के कार्य कराए जाने होते हैं उनका प्रोजेक्ट बनते हैं। प्रोजेक्ट के परीक्षण के बाद  स्थायी संचालन समिति की मुहर लगती है। धन मिलने के बाद कार्य कराए जाते हैं। इस साल 137 परियोजनाओं की स्वीकृति शासन से मिली है। इन पर 6.8 अरब की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस जोन के अंतर्गत जो जिले आते हैं वहां बहने वाली सरयू, राप्ती, गंडक, रोहिन, गोर्रा, बूढ़ी राप्ती, गंगा, टोंस, सहित अन्य नदियों पर बाढ़ निरोधक कार्य कराए जाने हैं। जो परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं उनमें गोरखपुर की 28 परियोजनाएं हैं। महराजगंज की 7 परियोजना , कुशीनगर की 14 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। जबकि देवरिया की भी 14 परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है।

संतकबीरनगर की 5, बस्ती की 8 सिद्धार्थनगर की 16 परियोजनाओं को स्वीकृति  मिली है। इसी प्रकार बलरामपुर की 9 बलियां की 13 परियोजनाओं पर कार्य कराया जाएगा। जबकि आजमगगढ़ की तीन मऊ की 5 परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। नेपाल की 15 परियोजनाओं पर कार्य कराया जाना है।

जो परियोजनाएं स्वीकृत हैं वहां तटबंधों का उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बाढ़ निरोधक कार्य, मिर्जापुर स्टोन बोल्डर से स्लोप पिचिंग, के अलावा रेगुलेटर निर्माण का कार्य कराया जाना है। इसके अलावा लांचिंग अपरन एवं स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। कई स्थानों पर स्पर की पुर्नस्थापना किया जाएगा।

गंडक जोन के मुख्य अभियंता आलोक जैन ने कहा कि गंडक जोन में बाढ़ निरोधक कार्य कराने के लिए 137 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनुबंध गठित होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed