{"_id":"64d54a90dd1564365101bf57","slug":"133-mm-of-rain-in-24-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-269001-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झूम के बरसे बदरा, 24 घंटे में हुई 133 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झूम के बरसे बदरा, 24 घंटे में हुई 133 मिमी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सीजन में अबतक एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश, तीन-चार दिन मौसम इसी तरह रहने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। झूम के हो रही बारिश से पिछले दो दिनों से मौसम खुशगवार हो गया है। बुधवार की देर रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह 8.30 से बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक 133 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया। जो इस सीजन में एक दिन का सर्वाधिक है। बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को देर रात तक जारी रहा। मौसम विशेषज्ञ अगले तीन-चार दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना जता रहे हैं।
पिछले दिनों बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। मंगलवार की सुबह से मौसम ने करवट लिया। हालांकि, दिनभर बादल मंडराते रहे लेकिन शाम से देर रात तक बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बुधवार को दिन में बारिश रुकी रही, लेकिन रात होते ही आसमान में बादल फिर छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में गोरखपुर शहर में 133 व ग्रामीण क्षेत्र में 119. 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिससे शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
-- -- -
वायुमंडल में 5000 फीट ऊंचाई पर बना है चक्रवाती दबाव
मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार नार्थ ईस्ट यूपी में वायुमंडल के ऊपरी सतह पर करीब पांच हजार फीट ऊंचाई पर एक चक्रवाती कम दबाव का हवा क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते पंजाब, पश्चिमी यूपी, बरेली, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर के रास्ते बिहार व असम की ओर कम दबाव की पट्टी बन गई है। इसके चलते दो से तीनों तक गोरखपुर व आसपास इलाके में हल्की से मध्यम बारिश का संभावना है। इसके बाद ही आसमान साफ होगा।
सात वर्षों में अगस्त माह में कब-कब हुई भारी बारिश
14 अगस्त 2017- 180.3 मिमी
5 अगस्त 2018- 85 मिमी
17 अगस्त 2019- 22.4 मिमी
17 अगस्त 2020- 27.6 मिमी
26 अगस्त 2021- 106.9 मिमी
2 अगस्त 2022- 96 मिमी
10 अगस्त 2023- 133 मिमी