फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 new corona positive got in maharajganj

महराजगंज में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 121

Thu, 12 Nov 2020 06:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Nov 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
13 new corona positive got in maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि कोई स्वस्थ नहीं हुआ है। अब तक 5601 केस हो चुके हैं। जिसमें 53091 स्वस्थ हो चुके हैं। 121 सक्रिय केस हैं। 89 की मौत हो चुकी है। संक्रमितो का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि अब तक 206221 सैंपल की जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 2661 सैंपल की जांच हुई जिसमें 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 75 लोग होमआइशोलेसन हैं।
विज्ञापन


लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग हर हाल में करने की सलाह दी जा रही है। विभाग की ओर से टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।

परिवार नियोजन के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने पर जोर

जिले के आरोग्य केंद्र पर कार्य करने वाली 30 एएनएम को शुक्रवार को परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए नगर के एक मैरिज हाल में  प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई विधिओं के प्रति लोगों में अधिक से अधिक जागरूक करने के प्रति जोर दिया गया।

एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी एएनएम अपने अपने कार्य क्षेत्र में महिला व पुरूष को परिवार नियोजन से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दें। अधिक से अधिक लोगा योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रशिक्षक पनियरा पीएचसी अधीक्षक डॉ. बीर बिक्रम सिंह ने परिवार नियोजन के स्थाई व स्थाई विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नसबंदी से अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल जाता है। वहीं यदि अंतरा इंजेक्सन व छाया टैबलेट के प्रयोग भी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की जरूरत है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौरसिया ने शासन की ओर से परिवार नियोजन का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को नसबंदी में मिलने वाले प्रोत्साहन के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि इसके बारे में भी लोगों को जानकारी दिया जाए। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ हेमंत चौबे ने विभाग की ओर से चलाए जा रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर मुकेश त्रिपाठी, मंजू, मीरा, किरन, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed