फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11th class student missing in Chaurichaura kidnapping case registered

Gorakhpur News: चौरीचौरा में 11वीं की छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

Sat, 22 Apr 2023 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सरदारनगर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सरदारनगर (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Apr 2023 02:15 PM IST
सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन पासवान और उसके दोस्त अभिषेक पासवान पर अपहरण कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़की प्रेम प्रसंग में गई है। लखनऊ में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है।

विज्ञापन
11th class student missing in Chaurichaura kidnapping case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के एक गांव की 11वीं की छात्रा 19 अप्रैल को घर से कॉलेज के लिए निकली और लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश के बाद शुक्रवार को थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन पासवान और उसके दोस्त अभिषेक पासवान पर अपहरण कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़की प्रेम प्रसंग में गई है। लखनऊ में लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने तहरीर में लिखा है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है। 19 अप्रैल की सुबह 8 बजे प्रतिदिन की तरह ही घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में अमन पासवान ने बेटी को रोक लिया और चारपहिया वाहन में जोर जबरदस्ती कर बैठाकर गोरखपुर की तरफ लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पुत्री मौके पर चिल्लाने लगी तो अमन के दोस्त अभिषेक पासवान ने पकड़कर मुंह मे कपड़ा ठूंस कर गाड़ी में खींच लिया था। बेटी के साथ एक छोटी बच्ची भी साथ पढ़ने गई थी। उसने घर आकर सारी बातें बताईं।


तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed