फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   111 year old woman got first dose of corona vaccine in Gorakhpur

कोरोना पर वार: 111 वर्ष की सकीना ने लगवाई टीके की पहली डोज, गोरखपुर की सबसे उम्रदराज महिला ने बनाया रिकार्ड

Fri, 22 Oct 2021 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Oct 2021 11:45 AM IST
सार

आधार कार्ड पर सकीना की जन्म तिथि 1 जनवरी 1910 दर्ज है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक सकीना टीका लगवाने वाली गोरखपुर की सबसे उम्रदराज महिला बन गईं हैं।  

विज्ञापन
111 year old woman got first dose of corona vaccine in Gorakhpur
कोरोना का टीका लगवाने वाली गोरखपुर की सबसे उम्रदराज महिला सकीना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण के साथ ही गोरखपुर में भी एक रिकार्ड बना है। गुरुवार को छोटे काजीपुर स्थित टीकाकरण केंद्र पर 111 वर्ष की सकीना आईं और टीके की पहली डोज लगवाई। आधार कार्ड पर सकीना की जन्म तिथि 1 जनवरी 1910 दर्ज है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक सकीना टीका लगवाने वाली गोरखपुर की सबसे उम्रदराज महिला बन गईं हैं।  
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक छोटे काजीपुर केंद्र पर टीकाकरण का सिलसिला चल रहा था। इसी बीच परिवार के साथ एक बुजुर्ग महिला चलकर आईं और कुर्सी पर बैठ गईं। आधार कार्ड निकालकर स्वास्थ्य कर्मी को थमाया और टीका लगवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मी ने आधार कार्ड देखा तो अवाक रह गया। स्वास्थ्य कर्मी बोल पड़ा, माता जी आपकी उम्र कितनी है। सामने बैठी सकीना ने कहा कि 111 वर्ष है। इसके बाद टीकाकरण केंद्र पर हलचल मच गई। स्वास्थ्य कर्मी सकीना के पास आए और टीके की पहली डोज लगाई। टीका लगाने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने सकीना के साथ फोटो भी खिंचवाई। सकीना को टीके की दूसरी डोज 13 जनवरी से 10 फरवरी 2022 के बीच लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed