{"_id":"60dc46808ebc3ebd0d2ef4a1","slug":"111-candidates-have-completed-counseling-process-against-125-posts-in-gorakhpur-district-under-recruitment-of-69-thousand-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 111 अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने का सपना साकार, 14 ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 111 अभ्यर्थियों के शिक्षक बनने का सपना साकार, 14 ने किया किनारा
Wed, 30 Jun 2021 03:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:55 PM IST
सार
काउंसिलिंग से चूके 39 अभ्यर्थियों ने कराया दस्तावेज का सत्यापन
विज्ञापन
शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
69 हजार शिक्षकों की भर्ती के अंतर्गत गोरखपुर जिले में 125 पदों के सापेक्ष 111 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया है जबकि अनुपस्थिति के चलते 14 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नहीं हुई है। बीएसए कार्यालय पर दूसरे दिन 39 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। जिसमें 11पुरुष और 28 महिलाएं शामिल रहीं।
बेसिक शिक्षा कार्यालय पर आयोजित काउंसिलिंग में पहले दिन 72 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई जबकि दूसरे दिन 39 अभ्यर्थी पहुंचे। दो दिनों तक कुल 57 पुरुष और 54 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई है।
बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि दो दिनों तक चली काउंसिलिंग में सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन कराकर कागजी कार्रवाई को पूरा किया गया है। शासन स्तर से आदेश मिलते ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।