{"_id":"5fb5190f37056542531dd57a","slug":"11-new-corona-positive-got-in-basti-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में मिले कोरोना के 11 नए मरीज, एक्टिव संक्रमितों की संख्या पहुंची 106","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में मिले कोरोना के 11 नए मरीज, एक्टिव संक्रमितों की संख्या पहुंची 106
Wed, 18 Nov 2020 06:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण के मरीज आ रहे हैं। बुधवार को महर्षि मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों संख्या 4731 हो गई है।
विज्ञापन
इनमें से 93 संक्रमित कोरोना के चलते जान गवां चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 106 पहुंच गई है। बुधवार को पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब कुल निगेटिव मरीजों की संख्या 4532 हो गई है। 711 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
डीएम ने बताया कि 197610 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 196899 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 192168 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में 82 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
सदर तहसील में 50, हर्रैया में 25, भानपुर में तीन व रुधौली में चार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा चुका है। संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कॉलेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें।