फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 new corona positive got in basti

बस्ती में कोरोना के 11 नए मरीज, 22 बीमार हुए निगेटिव

Wed, 11 Nov 2020 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
11 new corona positive got in basti
covid 19 test - फोटो : iStock

बस्ती में कोरोना संक्रमण की बुधवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल पॉजिटिव संख्या 4664 हो गई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते अब मरने वालों की संख्या 92 हो गई है। रिपोर्ट में 22 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब यह संख्या 4413 हो गई है। यह सभी डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 159 है। अब भी 991 संदिग्धों के रिपोर्ट का इंतजार है। डीएम आशुतोष निरंजन ने उक्त की पुष्टि की है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि 189638 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। जिसमें 188687 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 184023 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कुल 96 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सदर तहसील में 66, हर्रैया में 21, भानपुर में छह व रुधौली में तीन कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक जांच कराई जा रही है। जहां भी केस सामने आ रहे हैं उन्हें तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल से ही लोगों को सुरक्षित किया जा सकता है। क्योंकि कोरोना की दवा अब तक नहीं बन सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed