{"_id":"60cb22cf9c8ef370d1674af3","slug":"11-feeders-of-power-distribution-section-of-city-will-be-distributed-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम: इस व्यवस्था से अब उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम: इस व्यवस्था से अब उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Thu, 17 Jun 2021 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Jun 2021 03:54 PM IST
सार
शहर के विद्युत वितरण खंड के 11 फीडरों को बांटा जाएगा। 2.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर एमडी ऑफिस भेजा गया। ओवर लोड कम करने की तैयारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सप्लाई मिल सके, इसको लेकर बिजली निगम ने तैयारी कर ली है। नई व्यवस्था से गोरखपुर शहरी क्षेत्र के 8 बिजली घरों से निकलने वाले कुल 11 फीडरों में ओवरलोड की समस्या खत्म की जाएगी। हजारों उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।
दरअसल बिजली अभियंताओं ने इन फीडरों को दो भागों में बांटने का फैसला किया है। इससे फीडर पर अतिरिक्त लोड की समस्या का समाधान हो सकेगा। उपकेंद्रों से इन 11 फीडरों की एचटी लाइन काफी लम्बी होने से भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में बिजनेस प्लान के तहत 2.35 करोड़ रुपये खर्च कर फीडरों को दो-दो भागों में बांटकर छोटा किया जाएगा।
इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। आए दिन होने वाले फाल्ट से भी मुक्ति मिल जाएगी। इतना ही नहीं फीडर के अंतिम छोर के उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Trending Videos
इन फीडरों को बांटा जाएगा
पूर्वांचल वितरण निगम के एमडी ने बिजनेस प्लान 2021-22 के तहत शहर के बिजली वितरण नेटवर्क में सुधार के लिए प्रस्ताव मांगा था। इसे निगम के स्थानीय अधिकारियों ने सर्वे कर तैयार कर लिया है। इसके तहत आठ बिजली घरों के 11 फीडरों की लंबी लाइन को दो भागों में बांटा जाएगा। इसे लेकर प्रस्ताव भी एमडी दफ्तर भेज दिया गया है।
इसके तहत खंड प्रथम के दो बिजली घरों के चार फीडर, वितरण खंड द्वितीय के एक बिजली घर से एक फीडर, वितरण खंड तृतीय के तीन बिजली घरों के तीन फीडर और वितरण खंड चतुर्थ के दो बिजली घरों के तीन फीडर को इसमें शामिल किया गया है। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया शहरी खंड के 11 फीडरों को दो भागों में बांटा जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिल सकेगी।
आजादनगर, बेतियाहाता, दाउदपुर ग्रीन वैली, दुर्गाबाड़ी, बिछिया, मोहद्दीपुर द्वितीय, दिव्यनगर प्रथम, चरगांवा, शिवपुर सहबाजगंज, विष्णु मंदिर।