फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 corona report got positive and 14 negative in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना की चपेट में आए 11 लोग, 14 ने दी शिकस्त

Wed, 04 Nov 2020 08:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Nov 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
11 corona report got positive and 14 negative in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
कुशीनगर कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा बुधवार को भी जारी रहा। इस खतरनाक बीमारी की चपेट में 11 नए लोग आए। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5394 हो गई है। वहीं 14 मरीजों ने कोरोना महामारी को शिकस्त भी दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 1083 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1072 निगेटिव और 11 पॉजिटिव केस हैं। इनमें पडरौना और तमकुहीराज क्षेत्र से दो-दो, कुबेरस्थान, कसया, दुदही, हाटा व रामकोला से एक-एक तथा अन्य क्षेत्रों से दो लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


 इस तरह अब तक कराई गई 187885 लोगों की जांच में 5394 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 14 मरीज बुधवार को जांच में स्वस्थ पाए गए, जिन्हें लेकर अब तक 5177 लोग ठीक हो चुके हैं। 57 मरीजों की इस बीमारी से अब तक मौत हुई है, जबकि 160 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण दर 2.87 प्रतिशत, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 95.97 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.05 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed