{"_id":"63805f341d9ef320f048f2a8","slug":"100-objectors-called-by-gda-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए द्वारा बुलाए गए 100 आपत्तिकर्ता, आज से होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए द्वारा बुलाए गए 100 आपत्तिकर्ता, आज से होगी सुनवाई
Fri, 25 Nov 2022 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:52 AM IST
सार
जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 15 कार्यदिवस में सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य है। उसके बाद प्रारूप में संशोधन कर महायोजना को बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद शासकीय समिति के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महायोजना-2031 के प्रारूप पर आई आपत्तियों की सुनवाई शुक्रवार से शुरू होगी। सुनवाई योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के छोटे हॉल में होगी। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता वाली समिति सुनवाई करेगी। पहले दिन वन क्षेत्र से जुड़ी आपत्तियां करने वाले 100 आपत्तिकर्ताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन
जीडीए ने विस्तारित क्षेत्र को समाहित करते महायोजना 2031 तैयार की है। इसका प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका है और उस पर आपत्तियां आमंत्रित की गईं थीं। करीब 11 हजार से अधिक लोगों ने आपत्ति की है। कई दिनों तक आपत्तियों को उनकी प्रवृत्ति के अनुसार अलग-अलग किया गया है।
विज्ञापन
समान प्रवृत्ति की आपत्तियां दर्ज कराने वाले लोगों को नोटिस भेजकर सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। सभी आपत्तिकर्ताओं को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के छोटे हाल में बुलाया गया है। धीरे-धीरे आपत्तिकर्ताओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 15 कार्यदिवस में सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य है। उसके बाद प्रारूप में संशोधन कर महायोजना को बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद शासकीय समिति के पास भेजा जाएगा।