{"_id":"613e54828ebc3e74e856f4fa","slug":"100-bed-wards-to-be-built-in-brd-medical-college-for-dengue-gorakhpur-city-news-gkp408924674","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बनेंगे 100 बेड के वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बनेंगे 100 बेड के वार्ड
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डेंगू के पांच मरीज मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने डेंगू और बुखार के मरीजों के लिए 100 बेड के वार्ड को रिजर्व कर लिया है। इस वार्ड में केवल डेंगू और बुखार के मरीज ही भर्ती होंगे। इसके अलावा कैंपस में साफ-सफाई अभियान की भी शुरुआत कर दी गई है।
डेंगू के जो पांच नए मरीज मिले हैं उनमें से दो महिलाएं , दो पुरुष और एक 11 वर्ष का बालक है। हालांकि अभी इन वार्डों में डेंगू के एक भी मरीज नहीं भर्ती किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने यह तय किया है कि ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों को अगर डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं तो तत्काल उनकी रैपिड किट से जांच कराई जाए। रैपिड किट में पॉजिटिव मिलने पर कंफर्मेशन के लिए एलाइजा किट से जांच के लिए सैंपल भेजा जाए। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि डेंगू के लिए वार्ड रिजर्व किए गए हैं।