फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 new cases of dengue, number reaches 150

Gorakhpur News: डेंगू के 10 नए मामले आए, 150 तक पहुंची संख्या

Sat, 07 Oct 2023 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
10 new cases of dengue, number reaches 150
एक सप्ताह में ही दो गुना हो गई डेंगू पीड़ितों की संख्या
विज्ञापन

30 सितंबर तक थी डेंगू पीड़ितों की संख्या 78
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 10 नए मरीज मिले हैं। ये सभी शहरी क्षेत्र हैं। अब जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या 150 हो गई है, जिसमें 110 शहरी क्षेत्र में तथा 40 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं। 100 बेड टीबी अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीज अपना इलाज करा रहे हैं।
शुक्रवार को मिले मरीजों में शेषपुर की 52 वर्षीय महिला, अलीनगर की 34 वर्षीय महिला, पुलिस लाइंस का 7 वर्षीय बालक, गोरखनाथ क्षेत्र का 50 वर्षीय व्यक्ति, कूड़ाघाट का 24 वर्षीय युवक, माया बाजार का 39 वर्षीय युवक, जाफरा बाजार की 33 वर्षीय महिला, भरपुरवा का 21 वर्षीय युवक, छोटे काजीपुर का 69 वर्षीय व्यक्ति और धर्मशाला बाजार क्षेत्र का 44 वर्षीय व्यक्ति के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हर दिन शाम को स्वास्थ्य की जांच की जाती है और उनमें से जिनकी हालत में सुधार होता है, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता है। अब तक 10180 लोगों की डेंगू जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को दो घरों में लार्वा भी मिले। अब तक 135 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डेढ़ महीने में 78 केस, पांच दिन में मिले 72
जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या छह दिन में ही दो गुनी हो गई है। 30 सितंबर को कुल 78 लोग डेंगू पीड़ित थे। जबकि 6 अक्तूबर को यह संख्या 150 पहुंच गई। मतलब यह कि एक से 6 अक्तूबर के बीच ही 72 नए केस आ गए। इसमें से जिला अस्पताल में एक अक्तूबर को 3 केस, दो अक्तूबर को 4, तीन अक्तूबर को 18, चार अक्तूबर को आठ, पांच अक्तूबर को पांच और 6 अक्तूबर को 10 केस मिले। शेष 24 केस बीआरडी मेडिकल कॉलेज व अन्य निजी अस्पतालों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed