फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 found corona infected including bank worker in Siddharth nagar

सिद्धार्थनगर में बैंक कर्मी समेत 10 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 59

Sat, 28 Nov 2020 06:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
10 found corona infected including bank worker in Siddharth nagar
covid 19 test - फोटो : iStock
सिद्धार्थनगर में बैंककर्मी समेत 10 कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 3910 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 3803 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 59 लोगों का इलाज चल रहा है और संक्रमण से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कभी कम तो अधिक संख्या में लोग पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक छह संक्रमित बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें पिपरा, बर्डपुर बाजार, मटयरिया, एसबीआई बर्डपुर, हथिहवा, हरिनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक के एसएसबी परसा चौराहा, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर में एक-एक संक्रमित मिले। खुनियांव ब्लॉक अगया गांव में एक संक्रमित पाया गया।


लोटन ब्लॉक हरिवंशपुर गांव में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 10 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed