फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 corona positive got in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मिले 10 कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 76

Wed, 18 Nov 2020 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Nov 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
10 corona positive got in siddharthnagar
covid 19 test - फोटो : iStock
सिद्धार्थनगर जिले में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


जिले में अब तक 3862 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 3737 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 76 लोगों को इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट बढ़ रही है। मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। किसी दिन अधिक तो किसी दिन कम संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक छह संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें गांधीनगर मोहल्ले में चार, मधुकरपुर और मधुजिसपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी ब्लॉक के दुधवनिया गांव में एक संक्रमित मिला। बर्डपुर के मोहनाजोत गांव में एक संक्रमित पाया गया। डुमरियागंज के बासा दरगाह गांव में एक संक्रमित पाया गया। खुनियांव ब्लॉक के भिलौरी गांव में एक संक्रमित मिला।


सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 10 संक्रमित पाए। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed