{"_id":"635cbc82bca56615191a95be","slug":"10-accused-under-investigation-in-murder-of-a-pot-trader-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बर्तन व्यापारी की हत्या में 10 आरोपी जांच के दायरे में, पुराने विवाद में वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बर्तन व्यापारी की हत्या में 10 आरोपी जांच के दायरे में, पुराने विवाद में वारदात की आशंका
Sat, 29 Oct 2022 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:09 AM IST
सार
बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की हत्या में 10 लोग जांच के दायरे में हैं। एक मुख्य आरोपी सहित चार को पुलिस ने उठा लिया है। अब पुलिस सीडीआर की मदद से यह जानने की कोशिश कर रही है कि किसकी-किसकी उपस्थिति उस समय पर थी। फिलहाल, अब तक की जांच में पुराने विवाद में हत्या किए जाने की बात ही सामने आ रही है।
विज्ञापन
मृतक विक्की। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार में बुधवार रात बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की हत्या में 10 लोग जांच के दायरे में हैं। एक मुख्य आरोपी सहित चार को पुलिस ने उठा लिया है। अब पुलिस सीडीआर की मदद से यह जानने की कोशिश कर रही है कि किसकी-किसकी उपस्थिति उस समय पर थी। फिलहाल, अब तक की जांच में पुराने विवाद में हत्या किए जाने की बात ही सामने आ रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के महाबीर छपरा के मूल निवासी निवासी राज किशोर वर्मा परिवार के साथ डांगीपार में रहते हैं। पिता-पुत्र बर्तन का कारोबार करते थे। डांगीपार में लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार रात विक्की वर्मा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन