{"_id":"6129d3a18ebc3e79c901752d","slug":"1-56-lakh-looted-by-injuring-petrol-pump-owner-and-his-brother-in-law-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पेट्रोल पंप मालिक और उनके साले को घायल कर 1.56 लाख रुपये की लूट, हमलावरों ने सोने की चेन और मोबाइल भी छिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पेट्रोल पंप मालिक और उनके साले को घायल कर 1.56 लाख रुपये की लूट, हमलावरों ने सोने की चेन और मोबाइल भी छिना
Sat, 28 Aug 2021 11:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:41 AM IST
सार
पुलिस ने दो को हिरासत में लिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। रात में करीब 9:30 बजे पेट्रोल पंप बंद कर वापस आते समय हुई घटना।
विज्ञापन
घायल पेट्रोल पंप मालिक विजय कुमार तिवारी व उनके साले अजय दुबे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कठिनाइयां बेलडाड़ मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप मालिक और उनके साले को शुक्रवार की रात में बाइक सवार हमलावरों ने असलहे के बट से वार कर 1.56 लाख रुपये सहित अन्य सामान लूट लिया। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विजय कुमार तिवारी (37) का कठिनाइयां बेलडाड़ मार्ग पर फुलवरिया गांव के पास पेट्रोल पंप है। रात में करीब 9:30 बजे पेट्रोल पंप बंद कर विजय कुमार अपने साले अजय दुबे के साथ बाइक से आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली के इजरही और परसिया अहीर गांव के बीच में बाइक सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर पेट्रोल पंप मालिक को रोक लिया।
अभी वह कुछ समझ पाते कि हमलावरों ने असलहा निकाल लिया और पेट्रोल पंप मालिक के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया और अजय को पीटने लगे। घायल होने पर सड़क के किनारे पेट्रोल पंप मालिक गिर गए। करीब आधा दर्जन की संख्या में हमलावरों ने उनके पॉकेट से 1.56 लाख नकद, सोने की चेन, मोबाइल और बाइक की चाभी निकाल लिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर परसिया अहीर गांव की तरफ फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में बताया और अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। इस पर लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का इलाज कराने के बाद घटनास्थल पर लेकर आई। जहां जांच पड़ताल करने के बाद देर रात दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।