फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.50 lakhs were blown from account by changing ATM card

Gorakhpur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 1.50 लाख, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Dec 2022 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Dec 2022 10:54 AM IST
सार

खोराबार के जंगल अयोध्या प्रसाद टोला सेमरी निवासी जैकी निषाद सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में छत्तीसगढ़ में है। वह इस समय गांव आए हैं। सोमवार को उनके पिता उनका एटीएम लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने आए थे।

विज्ञापन
1.50 lakhs were blown from account by changing ATM card
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के पास सोमवार को सीआरपीएफ जवान का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.50 लाख रुपये जालसाज ने उड़ा दिए। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार के जंगल अयोध्या प्रसाद टोला सेमरी निवासी जैकी निषाद सीआरपीएफ में तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग वर्तमान में छत्तीसगढ़ में है। वह इस समय गांव आए हैं। सोमवार को उनके पिता उनका एटीएम लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने 10 हजार रुपये निकाले। दोबारा जब रुपये निकालने लगे तो नेटवर्क चला गया और उनके बेटे के मोबाइल फोन पर ओटीपी आ गया। बेटे ने ओटीपी बता दिया, इधर एटीएम के केबिन में मौजूद दो युवकों ने जवान के पिता के हाथ से कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जालसाजों ने इसके बाद कई बार में डेढ़ लाख निकाल लिए। जवान ने मंगलवार को एटीएम कार्ड ब्लॉक कराकर कैंट थाने व पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed