फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   For good health not apple too important sex

अच्छी सेहत के लिए 'सेब' नहीं सेक्स भी जरूरी

Sun, 24 Feb 2013 08:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 08:38 PM IST
For good health not apple too important sex

जी हां, डॉक्टर को दूर भगाने के लिए में सेब ही नहीं सेक्स भी कारगर है। रात में अपने लाइफ पार्टनर के साथ बेहतर 'सेक्स' से आप अगली सुबह फ्रेश फील करते है, ये बात अब पुरानी हो चुकी है। एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि सेक्स को हम अपनी हेल्थ संबंधी दिक्कतों में एक नेचुरल थेरेपी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।



जो लोग नियमित रूप से सेक्स करते है उन्हें बीमारियां न सिर्फ कम घेरती हैं, बल्कि कुछ मामलों में उनकी सेहत में सुधार भी आता है। इतना जरूर है कि अच्छी सेहत के लिए सेक्स भी हेल्दी होना चाहिए। यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य में सुधार लाता है बल्कि सुंदरता में भी इजाफा करता है। अध्ययन के मुताबिक हेल्दी सेक्स से स्किन चमकदार रहती है और बाल घने होते हैं।


नियमित रूप से सेक्स करने वालों को दिल के रोग होने की संभावना आधी होती है। अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि जो लोग गुस्सैल मिजाज के होते हैं और डिप्रेशन में रहते हैं, उनके लिए नियमित सेक्स करना समाधान हो सकता है।
विज्ञापन


क्लीनिकल साइक्रेटिक्स डॉ. समीर पारिख कहते है कि बेहतर सेक्सुअल रिलेशन से पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बनते है। उन्होंने बताया कि इससे आपका लाइफ पार्टनर खुश और तनाव मुक्त रहता है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed