फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शिमर ड्रेस' पहनकर मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले, 'अर्जुन कपूर के कपड़े पहने हैं क्या'

Fri, 25 Oct 2019 02:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 25 Oct 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
malaika arora slays in extra blue shimmery outfit in jimmy choo collection

46 साल की मलाइका को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है। जिम लुक से लेकर पार्टी और एयरपोर्ट लुक पुरे ऐस और ग्रेस के साथ कैरी करने वाली मलाइका साल 1998 से ही फैशन के नए ट्रेंड सेट करती आईं हैं। उनके हर स्टाइल में कुछ नया देखने को मिलता है। मलाइका के अधिकतर स्टाइल काबिल-ए-तारीफ होते हैं। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय लक्जरी फैशन ब्रांड जिमी चू इंडिया के कार्यक्रम में पहुंचीं। मलाइका ओवर ऑल जिमी चू लुक में नजर आईं। अन्तर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड को प्रमोट करने के लिए पहुंचीं मलाइका एक बार फिर से ट्रोल हो गईं। 

malaika arora slays in extra blue shimmery outfit in jimmy choo collection

मलाइका अरोड़ा  @jimmychoo A/W’19 पार्टी में पहुंचीं। इस मौके पर मलाइका ने नीले रंग की शिमर ऐ लाइन ड्रेस पहनी। ड्रेस काफी सिंपल है लेकिन ड्रामेटिक पफ स्लीव्स ड्रेस को अलग बना रही है। 

malaika arora slays in extra blue shimmery outfit in jimmy choo collection

मलाइका ने शिमर ड्रेस के साथ क्लीन और सोबर मेकअप किया है। स्टेटमेंट आईब्रो और स्काई ब्लू आईलाइनर मेकअप को आकर्षक बना रहे हैं। हाई पोनी टेल में फैशन डीवा जिमी चू अवतार के साथ पूरा न्याय कर रही हैं। मलाइका ने ब्लैक हाई हील बुट्स और लक्जरी स्लिंग बैग के साथ लुक पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora slays in extra blue shimmery outfit in jimmy choo collection

मलाइका अरोड़ा का ये लक्जरी और क्लासी लुक उनके फैंस को खास पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने ट्रोल करते हुए कहा कि, 'गलती से अर्जुन कपूर के कपड़े पहन लिए हैं क्या'। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जिमी चू का कलेक्शन इतना बुरा कैसे हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed