करीना कपूर बॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। दमदार अभिनय और ग्लैमरस लुक के लिए करीना काफी चर्चाओं में रहती हैं। करीना अपने अलग- अलग स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। यूं तो करीना हर लुक में काफी खूबसूरत लगती हैं, परंतु साड़ी लुक करीना पर काफी सूट करता है। उनके फैंस उनके साड़ी लुक को काफी पसंद करते हैं। साड़ी लुक में करीना की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद आप भी करीना के फैन हो जाएंगे।
2 of 5
करीना कपूर इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं
- फोटो : instagram
करीना कपूर इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। करीना को बॅालीवुड में "बेबो" के नाम से भी जाना जाता है। इस तस्वीर में करीना जो साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं उसमें उनका निक नेम "बेबो" प्रिंटेड है। करीना के इस लुक को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।
3 of 5
इस साड़ी में गोल्डन रंग के लहरिया डिजाइन का वर्क किया गया है
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में करीना ने पीले रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस साड़ी में गोल्डन रंग के लहरिया डिजाइन का वर्क किया गया है। करीना ने गोल्डन रंग का लहरिया डिजाइन का ब्लाउज पहना हुआ है। क्रेप और कैम्ब्रिक से बनी इस साड़ी में करीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करीना साड़ी में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश लगती हैं।
4 of 5
करीना कपूर पींक साड़ी में काफी स्टाइलिश लग रही हैं
- फोटो : instagram
करीना कपूर पींक साड़ी में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इस तस्वीर में करीना पिंक कलर की शिमरी साड़ी के साथ स्ट्रेपी साटिन ब्लाउज पहने हए नजर आ रही हैं। करीना की इस साड़ी को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया हुआ है। आपको बता दें करीना का ये लुक सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। उनके फैंस को ये लुक काफी पसंद आया था।
5 of 5
करीना कपूर सफेद रंग की साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं
- फोटो : instagram
करीना कपूर सफेद रंग की साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। बेबो सफेद रंग की सैटिन की साड़ी में गजब की खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। इस साड़ी को भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया हुआ था। करीना का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया था।