ईद मुबारकः इस बार ट्राई करें ये लेटेस्ट ड्रेस, खास हो जाएगा आपका त्यौहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारा
ईद के मौके पर सालों से ट्रेंड सेटर रहे शरारे ने अपना चार्म आज भी कायम रखा हुआ है। इस फोटो में नर्गिस फाखरी ने पायल सिंघल का डिजाइनर शरारा पहना हुआ हैं।
अनारकली
अर्पिता मेहता का डिजाइनर अनारकली लंहगा पहनकर मीरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुए हैं। आप भी मीरा के इस लुक को अपना सकती है। ईद पर इस तरह का लुक किसी भी लड़की पर खूब फबेगा।
लड़कियां ही नहीं लड़के भी आजकल अपने स्टाइल को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। लड़को को ईद के मौके पर ज्यादातर ट्रेडिशनल कुर्ते के साथ सलवार पहनना पसंद होता है।
सफेद प्रिंटिड कुर्तों का फैशन ईद में हर लड़के की पहली पसंद होता है।