दीपिका पादुकोण ने नए साल की शुरूआत में ही इंस्टग्राम पर से अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद से वो लगातार कूल कैजुअल लुक में ही नजर आ रही हैं। वहीं एक बार फिर लंबे समय बाद उनका देसी लुक नजर आया है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
होली के मौके पर अपने फैंस को हैप्पी होली बोलने के लिए तस्वीर साझा की है। जिसमे वो पीले मस्टर्ड कलर के वेलवेट के कुर्ते में रेडी हैं। वहीं इसके साथ पटियाला सलवार मैच किया है। जिस पर गोल्डन कलर का गोटा वर्क है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं दीपिका ने इस मखमली कुर्ते को अपने भारी-भरकम झुमके और गोल्डन पम्प्स के साथ मैच किया है। जबकि बात करें मेकअप की तो मेसी पोनी टेल और ब्राउन लिप्स के साथ ब्राउन कोहल आईज खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही हैं। लंबे समय बाद दीपिका की इतने खूबसूरत लुक में तस्वीर देख फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
वैसे तो दीपिका अक्सर ही डिनर डेट पर नजर आती हैं। जहां उनका लुक ज्यादातर कूल एंड कैजुअल ही रहता है। हालांकि हर बार उनका लग्जरी हैंडबैग सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो जाता है।
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
बात करें वर्कफ्रंट की तो दीपिका इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट पर काम करने में व्यस्त हैं। जिसमे उनके घर के बैनर की फिल्म से लेकर कई सारी फिल्में शामिल हैं। वहीं जल्द ही दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म में स्पेशल डांस नंबर करते नजर आएंगी।