फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की इस सबसे सस्ती मार्केट में करें सर्दियों की शॉपिंग, महज 180 रुपए में मिलेंगे स्टाइलिश कपड़े

Mon, 12 Nov 2018 05:37 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
cheap and best market for woolen shopping in delhi
winter shopping - फोटो : facebook

सर्दियों दस्तक दे चुकी हैं और ऐसे में वूलन कपड़ों की खरीददारी करना लाजमी है। इन्हें लेकर सबसे ज्यादा टेंशन जो सता रही है वो यह कि आखिर वूलन की शॉपिंग कहा से करें जहां ये बजट में मिले, क्योंकि सर्दियों के कपड़ों में ज्यादा पैसे लगाने का दिल नहीं करता। बहुत थोड़े समय के लिए सर्दियां आती है और फिर ये कपड़े अल्मारी में रख दिए जाते हैं और फिर अगले साल इनका ट्रेंड आउट हो जाता है।



आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी जगह जहां से आप सिर्फ किफायती शॉपिंग ही नहीं बल्कि आधे दामों में लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़े खरीद सकेंगे।

cheap and best market for woolen shopping in delhi
winter shopping - फोटो : instagram
अगर आप वूलन वियर की बेहद ही कीफायती दाम में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप दिल्ली के गांधी नगर मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको स्वेटर से लेकर जैकेट तक बहुत कम दामों में आराम से मिल जाएंगे। वैसे तो यह थोक मार्केट है पर इसके बावजूद आप यहां से सिंगल पीस भी खरीद सकते हैं, बस इसके लिए आपको मोलभाव करना अच्छे से आना चाहिए।
cheap and best market for woolen shopping in delhi
winter shopping - फोटो : instagram
दिल्ली का गांधी नगर कपड़ों का एक एेसा बाजार है, जिसमें 15 हजार से भी ज्यादा दुकानें है। आपको बता दें, यह एशिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट है, जहां से देशभर के अलग-अलग इलाकों में कपड़े सेल किए जाते हैं। यहां आपको एक अच्छा स्वेटर 100 रुपए में और जैकेट 180 रुपए में आराम से मिल जाएंगे, लेकिन हां क्वालिटी के हिसाब से दामों में भी अंतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
cheap and best market for woolen shopping in delhi
SN Market
अब आपके दिमाग में सवाल होगी कि आखिर यहां इतने सस्ते कपड़े कैसे मिल सकते हैं। हमारे दिमाग में भी सबसे पहले ये ही सवाल आया। इस बारे में हमने जब यहां के दुकानदारों से बात की तो ज्यादातर दुकानदारों का कहना था कि यहां की दुकानों पर कपड़े को खुद बनाकर तैयार किया जाता है जिस वजह से ये बहुत कम दामों में अच्छी क्वालिटी के कपड़े बनकर तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन
cheap and best market for woolen shopping in delhi
market
आप चाहे तो इस मार्केट के अलावा चांदनी चौक, जनपद, लाजपत नगर, सरोजनी नगर, करोल बाग आैर शहादरा के बाजार भी शॉपिंग करने जे सकते हैं। दिल्ली के अलावा लुधियान की घुमर मंडी मार्केट और करीमपूरा बाजार भी वूलन कपड़ों के लिए बहुत फेमस है। इन दोनों मार्केट में भी थोक में कपड़े मिलते हैं, जहां आपको बाजार के दामों के मुकाबले 40 से 50 फीस कम दाम में आराम से कपड़े मिल जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed