फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   use three diy ingredients for face pack look younger

रसोई में रखी ये तीन चीजें मिलाकर तैयार करें फेसपैक, चेहरे पर दिखेगा गजब का नूर

Wed, 02 Jun 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 02 Jun 2021 09:16 AM IST
सार

हर्बल उत्पाद को बाजार से खरीदने की बजाय रसोई में रखी इन तीन चीजों की मदद से फेस पैक बनाकर तैयार करें। ये त्वचा को निखार देने के साथ ही झुर्रियों से बचाने में भी मदद करेगा।

विज्ञापन
use three diy ingredients for face pack look younger
बादाम - फोटो : Pixabay

विस्तार

त्वचा की देखभाल और चेहरे का नूर पाने के लिए महिलाएं लाखों जतन करती हैं। लेकिन इन दिनों अगर आपका पार्लर जाना कम हो गया है तो घर में ही कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। जिससे त्वचा में वो रौनक नजर आएगी और आप फिर से जवां दिखने लगेगी। वैसे भी आजकल केमिकल वाले सौंदर्य प्रसाधनों के इस्तेमाल की बजाय हर्बल उत्पाद इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बहुत सारी नई कंपनियां नए-नए प्रोडक्ट मुहैया करा रही हैं। ऐसे में इन उत्पादों पर ज्यादा पैसे खर्च करने की बजाय घर पर ही कुछ चीजों की मदद से हर्बल फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसके लिए बस रसोई में रखे कुछ सामान की ही जरूरत होगी। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा की खोई रौनक भी लौट आएगी। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल त्वची की देखभाल में किया जा सकता है। 

विज्ञापन
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

आठ से दस बादाम, दो चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच शहद। इन तीनों की मात्रा का इस्तेमाल चेहरे पर जरूर निखार लाने में मदद करेगा। 

इस तरह से करें तैयार
 

बस इन तीनों का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। जिससे कि इसका महीन पाउडर बनकर तैयार हो जाए। अब इस बादाम के पाउडर को एक कटोरी में निकाल कर रख लें। फिर कच्चा दूध और शहद डालकर पेस्ट बना लें। चेहर पर फेस पैक को लगाने के पहले ही अच्छे से साफ कर लें। फिर त्वचा पर बादाम का तैयार फेसपैक लगा लें। अब इस पैक को दस से बारह मिनट के लिए छोड़ दें। जिससे कि ये सूख जाए। जब चेहरे पर लगा फेस पैक सूख जाए तो ठंडे पानी की मदद से चेहरे को धो दें। अब पूरे चेहरे को धोने के बाद टोनर की मदद से साफ करें और मॉइश्चराइजर लगा लें। बादाम में मौजूद विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेटेड करने में मदद करता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम त्वचा को झुर्रियों से दूर करता है और त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। दूसरी तरफ कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है। जो पोर्स को अंदर से साफ करता है। जिससे एक्ने की समस्या नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed